मथुरा

BJP के वरिष्ठ नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां: कुल्हाड़ी से काट डाली….

Attack On BJP Leader: BJP के वरिष्ठ नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बावजूद अपराधियों पर इसका खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Feb 14, 2026
BJP के वरिष्ठ नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Attack On BJP Leader: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है। मथुरा के नंदगांव इलाके में शुक्रवार देर रात BJP नेता और नंदगांव नगर पंचायत के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी उर्फ दानो नेता पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की और घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इसके साथ ही आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर 3 गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें

बड़े बेटे के सामने बाप बना ‘जल्लाद’! शक्ल नहीं मिलने पर छोटे मासूम की कर डाली नृशंस हत्या

UP News In Hindi: BJP के वरिष्ठ नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि दान बिहारी BJP से जुड़े नेता हैं और नंदगांव में उनकी अच्छी-खासी राजनीतिक पहचान मानी जाती है।

Uttar Pradesh News in Hindi: मथुरा में BJP नेता पर हमला

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बावजूद अपराधियों पर इसका खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला मथुरा जिले के नंदगांव का है, जहां BJP नेता दान बिहारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दान बिहारी पहले BJP के टिकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं। नंदगांव के ही कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते करीब 3 दर्जन लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और हमला किया।

Crime News in Hindi: BJP नेता पर 4 राउंड फायरिंग

BJP नेता दान बिहारी ने घटना को लेकर बताया कि हमलावरों ने उन पर 4 राउंड फायरिंग की। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश घर में घुस आए और वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में कुलदीप, श्याम समेत 4 लोग घायल हो गए।

Mathura News in Hindi: 3 गाड़ियों पर कुल्हाड़ी से हमला

इतना ही नहीं, हमलावरों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। जाते-जाते उन्होंने दान बिहारी की थार समेत 3 गाड़ियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों के फरार होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UP News: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर कोतवाली बरसाना प्रभारी अश्वनी कुमार का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे राजनीतिक दल; पार्टी के नाम से लेकर इन बातों का किया जिक्र

Also Read
View All

अगली खबर