मथुरा

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को पहुंचे भक्त हुए निराश, नहीं हुई पदयात्रा, जानें क्यों?

Saint Maharaj walking tour postponed संत प्रेमानंद महाराज की प्रातः कालीन होने वाली यात्रा स्थगित कर दी गई। हालांकि, उनके एकांतिक दर्शन चल रहे हैं।

2 min read
Nov 12, 2025
फोटो सोर्स- 'X' संत प्रेमानंद

Saint Premananda Maharaj walking tour वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आने वालों के लिए बुरी खबर है। महाराज की पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। ‌अब अगली सूचना तक संत प्रेमानंद महाराज भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। रात भर खड़े होकर महाराज के दर्शन करने वालों को निराशा हाथ लगी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से संत प्रेमानंद महाराज ने अपने अपनी पदयात्रा को स्थगित कर दिया। जिला प्रशासन ने संत प्रेमानंद महाराज से प्रातः कालीन पदयात्रा रोकने को कहा था। जिसमें हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों तरफ खड़े रहते हैं। जिसमें छोटे-बड़े महिला, पुरुष सभी शामिल है। संत महात्मा भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं।

ये भी पढ़ें

UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा की तारीखों की घोषणा, देखें टाइम टेबल, लेटेस्ट अपडेट

प्रातः कालीन पदयात्रा स्थगित

उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम से संत प्रेमानंद महाराज सुबह 4 बजे पदयात्रा पर निकलते हैं। उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से लोग वृंदावन आते हैं। बीते मंगलवार से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया। जिससे सड़क किनारे खड़े लोगों में मायूसी छा गई। उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

संत प्रेमानंद महाराज के प्रति गजब की आस्था

संत प्रेमानंद महाराज के प्रति लोगों में गजब की आस्था है। उनके निकलते ही राधा राधा का शोर गूंजायमान होने लगता है। इस दौरान भक्तगण अलग-अलग वेशभूषा में शामिल होने आते हैं।‌ सेना और पुलिस के जवान भी आते हैं। महाराज भी किसी को निराश नहीं करते हैं। सेवा के जवानों को यात्रा मार्ग पर ही चुनरी से सम्मानित किया जाता था। तमाम भक्तगण भोले बाबा, श्री कृष्ण भगवान, राधा के भेष में भी पहुंचते थे।

सुरक्षा कारणों से स्थगित की गई यात्रा

दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से प्रेमानंद महाराज ने अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया है। भक्तों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने इस संबंध में प्रेमानंद महाराज से अपनी पदयात्रा रोकने को कहा था। स्थिति सामान्य होने के बाद एक बार फिर यात्रा शुरू हो जाएगी। फिलहाल मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया है। वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Updated on:
12 Nov 2025 03:25 pm
Published on:
12 Nov 2025 01:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर