मथुरा

राधा और गोपियों के साथ आज भी रास रचाते हैं श्रीकृष्ण, देखने वाला हो जाता है पागल

आमतौर जहां पर पेड़ों की शाखाएं ऊपर की ओर बढ़ती है तो वहीं निधि वन में मौजूद पेड़ों की शाखाएं नीचे की ओर बढ़ती है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2021, 4:48 PM IST
nidhivan.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। ऐसी मान्यता है कि वृन्दावन के निधिवन में गोपियां आज भी आती हैं और कृष्ण के साथ रास रचाती हैं। जिसके चलते शाम को संध्या के बाद निधिवन को बंद कर दिया जाता है और कोई भी यहां नहीं रहता।

निधिवन में रास रचाते हैं श्रीकृष्ण

वृंदावन में रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसी वृंदावन में एक ऐसी जगह भी मौजूद है, जिसको लेकर मान्यता है कि वहां हर रात भगवान कृष्ण और राधा रास रचाने आते हैं।

सुबह बिखरा मिलता है बिस्तर

यहां मौजूद महंत बताते हैं कि हर रात भगवान श्री कृष्ण के कक्ष में उनका बिस्तर सजाया जाता है। दातुन और पानी का लोटा रखा जाता है। जब सुबह मंगला आरती के लिए पंडित उस कक्ष को खोलते हैं तो लोटे का पानी खाली, दातुन गिली, पान खाया हुआ और कमरे का सामान बिखरा हुआ मिलता है।

देखने वाला हो जाता है पागल

कहा जाता है कि निधिवन बंद होने के बाद भी यदि कोई छिपकर रासलीला देखने की कोशिश करता है तो वह पागल हो जाता है। मंदिर के महंत के मुताबिक एक कृष्ण भक्त रास लीला देखने के लिए निधिवन में छिप गया। सुबह जब निधिवन खुला तो वो बेहोश मिला और उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था।

नीचे की ओर बढ़ती हैं पेड़ों की शाखाएं

जहां पर पेड़ों की शाखाएं ऊपर की ओर बढ़ती है तो वहीं निधि वन में मौजूद पेड़ों की शाखाएं नीचे की ओर बढ़ती है। इन पेड़ों की स्थिति ऐसी है कि रास्ता बनाने के लिए उनकी शाखाओं को डंडों के सहारे फैलने से रोका गया है।

नहीं खुलती हैं घरों की खिड़कियां

कहा जाता है कि निधिवन के आसपास मौजूद घरों में लोगों ने उस तरफ खिड़कियां नहीं लगाई हैं। जिन मकानों में खिड़कियां हैं भी, वो शाम सात बजे मंदिर की आरती का घंटा बजते ही बंद कर लेते हैं। कई लोगों ने अपनी खिड़कियों को ईंटों से बंद भी करा दिया है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला