मथुरा

70 साल के बुजुर्ग ने बनाया नया रिकॉर्ड, बिना पलक झपकाए एक घंटे तक लगातार सूर्य की तरफ देखते रहे

मथुरा में डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स के पद से सेवानिवृत्त हुए 70 वर्षीय एम एस वर्मा ने ऐसा करके दिखा एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। एक घंटे तक सूर्य से संवाद करने के बाद भी 70 वर्षीय वर्मा की आंखे सामान्य है उन्हें कोई नुकसान नही है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2021, 12:26 PM IST
m_s_verma.jpg

मथुरा. क्या आप सूरज को सामान्य तौर पर बिना कुछ आंखों पर लगाए, बिना पलक झपकाए, टकटकी लगाए एक घंटे तक देख सकते हैं। तो आप इसे असंभव कहेंगे, लेकिन तीन लोक से न्यारी कृष्ण की नगरी से आई यह खबर हैरान करने वाली है। मथुरा में डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स के पद से सेवानिवृत्त हुए 70 वर्षीय एम एस वर्मा ने ऐसा करके दिखा एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। एक घंटे तक सूर्य से संवाद करने के बाद भी 70 वर्षीय वर्मा की आंखे सामान्य है उन्हें कोई नुकसान नही है। एक घंटे तक सूर्य से नजर मिलाने वाले बने इस रिकॉर्ड के दौरान ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन की टीम व सरकारी डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहे।

पिछले 25 सालों से कर रहे हैं त्राटक क्रिया

70 वर्ष की उम्र में जब लोगो की सामान्य तौर पर आंखों क रोशनी कम होने लगती है। कई प्रकार की बीमारियां घर कर जाती हैं। उस 70 वर्ष की उम्र में इस रिकॉर्ड को बनाने वाले एम एस वर्मा का कहना है कि वह पिछले 25 सालों से अपने गुरु की प्रेरणा व आज्ञा से इस कार्य को कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने दीपक की लो से नजर मिलाना शुरू किया। फिर गुरु के आर्शीवाद से सूर्य को सामान्य आंखों से बिना कुछ लगाए देखने का अभ्यास किया।

10 मिनट का है पिछला रिकॉर्ड प्रदीप बेलगावी के नाम दर्ज

एमएस वर्मा ने कहा कि नेशनल के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए लोग प्रेरित कर रहे है। उन्होंने चैलेंज किया कि विश्व में कोई भी उनसे कहीं भी कभी भी उनसे मुकाबला करवा सकता है। उन्होंने इस क्रिया को योग की तांत्रिक किया से संबंध रखने वाला बताते हुए इसे योगी राज कृष्ण की कृपा बताया और कहा कि अब वह मथुरा का नाम विश्व में रोशन करेंगे। एक घंटे तक सूर्य को देखने का रिकॉर्ड आज एम एस वर्मा ने बनाया है, लेकिन इससे पहले 21 जनवरी 2019 को प्रदीप बेलगावी ने सूर्य को बिना पलक झपकाए लगातार 10 मिनट तक देखने का बनाया था।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला