1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Gas Subsidy: घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने लगी सब्सिडी, आपके खाते में रुपए आए या नहीं ?

LPG Gas Subsidy: अगर आपके खाते में सब्सिडी नहीं आ रही है तो आप अपने नजदीकी डिस्ट्रिब्यूटर से कॉन्टैक्ट करें। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Nov 2021, 11:24 AM IST

lpg.jpg

LPG Gas Subsidy: घरेलू गैस सिलेंडर पर अब फिर सब्सिडी मिलने लगी है। पिछले कई महीनों से उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी नहीं आ रही थी। लेकिन, अब घरेलू गैस ग्राहकों के खाते में 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में आने लगे हैं। पहले एक समय ऐसा भी था जब रसोई गैस पर 200 रुपये तक सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब घटकर 79.26 रुपये रह गई है।

यह भी पढ़ें : धर्म नगरी में सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार, जांच में जुटी पुलिस

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

1- सब्सिडी चेक करने के लिए सबसे पहले http://mylpg.in/ पर जाएं. यहां पर आपको अपनी एलपीजी आईडी दर्ज करनी होगी।

2- जिस कंपनी का एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके आधार पर जरूरी जानकारी फीड करें।

3- अपना एलपीजी आईडी और रजिस्टर मोबाइल नंबर लिखें, अब कैप्चा कोड लिखकर आगे बढ़ें।

4- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

5- अब आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें।

6- एक पासवर्ड बनाएं इसके बाद आपकी ईमेल आईडी पर एक लिंक आएगा।

7- अपने मेल पर जाकर उस लिंक पर क्लिक करें।

8- अब mylpg.in खाते में लॉगिन करें और पॉप अप संदेश में डिटेल्स लिखें।

9- अब व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री/सब्सिडी ट्रांसफर के ऑप्शन पर जाएं।

10- यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी आपको मिली है।

अगर आपके खाते में सब्सिडी नहीं आ रही है तो आप अपने नजदीकी डिस्ट्रिब्यूटर से कॉन्टैक्ट करें। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती के पिता से एक करोड़ रुपये की डिमांड