1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म नगरी में सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार, जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि पीड़िता को उसके परिवारजन कोतवाली ले आये थे। जहां रात को घटना के बारे में पीड़िता के ताऊ ने घटना के बारे में जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Nov 2021, 5:58 PM IST

mathura_news_rape.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकला इलाके में नेशनल हाईवे पर चलती कार में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना और कुर्सी वाला मामला अभी तक ठंडा भी नहीं हुआ था कि थाना वृदावन इलाके एक गांव में सात साल के मासूम बच्ची को एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका ए वारदात से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : Indian Railway: भारतीय रेलवे अगले महीने से देने जा रहा है ये सुविधा, नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत

परिजनों ने की पुलिस में शिकायत

लहूलुहन हालत में घर पहुंची बच्ची ने अपने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों ने थाना वृंदावन कोतवाली में दी। पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल चेकअप कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

पड़ोस के नाबालिग पर आरोप

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी सात साल की बेटी गुरुवार की शाम को घर पर खेल रही थी। तभी पड़ोस का करीब 16 वर्षीय किशोर ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और घर के समीप एक प्लाट में उसके साथ दुराचार किया। आरोप है जब पीड़िता के परिजन आरोपी के परिजनों से शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज किया गया।

आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई-थाना प्रभारी

कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि पीड़िता को उसके परिवारजन कोतवाली ले आये थे। जहां रात को घटना के बारे में पीड़िता के ताऊ ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: गोरखपुर से गोवा के सफर को रेलवे ने किया आसान, लखनऊ-झांसी से गुजरेगी ट्रेन

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश