1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती के पिता से एक करोड़ रुपये की डिमांड

  इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया। आरोपित की जल्द गिरफ्तारी होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Nov 2021, 6:38 PM IST

obscene.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना में तिगरी गांव निवासी युवक ने फोटोशाप के जरिए युवती के अश्लील फोटो बना लिए। अब उन्हें वायरल करने की धमकी देकर युवती के पिता से एक करोड़ रुपये मांग रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें : Indian Railway: भारतीय रेलवे अगले महीने से देने जा रहा है ये सुविधा, नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत

यह है मामला

जिले के मवाना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उन्होंने बताया कि वह एक स्कूल चलाते हैं। इसमें तिगरी निवासी अंकित तोमर कमीशन लेकर बच्चों के दाखिले करवाता था। अभिभावकों से अवैध वसूली की शिकायत पर उसे स्कूल से हटा दिया था। इसके बाद आरोपित ने बेटी और बेटे की हत्या करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूल लिए। अब अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये मांग रहा है। आरोपित ने फोटो युवती के पिता को भी वाट्सएप पर भेज दिए।

मवाना थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया। आरोपित की जल्द गिरफ्तारी होगी।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: गोरखपुर से गोवा के सफर को रेलवे ने किया आसान, लखनऊ-झांसी से गुजरेगी ट्रेन

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश