मथुरा

बिना फ्रेंचाइजी के चेन रेस्टोरेंट का नाम इस्तेमाल करने पर एफआईआर

ब्रांड मैनेजर की ओर से तहरीर मिलने के बाद थाना कोसीकलां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 8:33 PM IST
FIR
बिना फ्रेंचाइजी के चेन रेस्टोरेंट का नाम इस्तेमाल करने पर एफआईआर

मथुरा। कांन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद भी देश के जाने-माने रेस्तरां के ब्रांड के नाम से मथुरा में हाईवे किनारे अवैध रुप से संचालित रेस्टोरेंट एंड होटल के खिलाफ होटल के मालिक ने मथुरा के थाना छाता में तहरीर देकर फर्जी तरीके से ब्रांड के नाम का इस्तेमाल कर ब्रांड और लोगों के साथ धोखधड़ी करने का आरोप लगाया है। ब्रांड मैनेजर की ओर से तहरीर मिलने के बाद थाना कोसीकलां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये है मामला

बता दें कि मथुरा में थाना कोसीकलां क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाइवे किनारे एक होटल है जो चेन रेस्टोरेंट के ब्रांड नाम से संचालति है। देश के नामचीन ब्रांड के नाम से संचालित इस होटल पर हर दिन सैकड़ों लोग ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने के लिए आते हैं लेकिन पिछले चार साल से यह होटल चेर रेस्टोरेंट का ब्रांड नाम फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहा है यानि लोग जिस रेस्टोरेंट के नाम से इस होटल में खाना खाने के लिए आते हैं दरअसल में उसी रोस्टोरेंट से वर्ष 2014 में इस होटल का कांन्ट्रेक्ट खत्म हो चुका है। देश के जाने-माने ब्रांड के नाम से अवैध तरीके से संचालित इस होटल के बारे में जब ब्रांड के लोगों को जानकारी हुई तो वे मथुरा पहुंचे और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। दिल्ली से मथुरा पहुंचे चेन रेस्टोरेंट के बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर मनीष रंजन की मानें तो होटल के मालिक रोहित मांगे के साथ बतौर फ्रेचांइजी 2004 से 2014 तक 10 साल का कांट्रेक्ट साइन हुआ था। इस कांट्रेक्ट के बाद ही ब्रांड ने अपनी ब्रांड का नाम इस्तेमाल करने की परमीशन होटल मालिक को लिखित रुप से दी थी। 10 साल पूरे होने पर 2014 के अंत में कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद भी होटल मालिक उनके होटल के नाम, ब्रांड, मोनोग्राम और लोगों का अवैध तरीके से प्रयोग कर रहा है। इस बात की शिकायत लेकर मनीष रंजन ने मथुरा के कोसीकलां पहुंचकर पुलिस को होटल मालिक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर मनीष रंजन ने बताया कि होटल मालिक उनके जाने-माने ब्रांड के नाम और लोगों का गलत तरीके से प्रयोग कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला