मथुरा

सनसनीखेज ट्रेन लूटकांड की ‘लेडी’ सरगना सहित पांच आरोपी दबोचे

-अंतरराज्यीय गैंग ने दिया था घटना को अंजाम-ट्रेन से गिर कर हो गई थी मां बेटी की मौत-फरार आरोपी की प्रेमिका को किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 9:05 PM IST
arrest
सनसनीखेज ट्रेन लूटकांड की ‘लेडी’ सरगना सहित पांच आरोपी दबोचे

मथुरा। हजरतनिजामुद्दीन त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस (Hazratnizamuddin Trivandrum Express) में वृंदावन रोड स्टेशन से पहले ट्रेन से गिर कर हुई मां बेटी की मौत और लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने सरगना को उसके तीन साथियों और एक फरार आरोपी की प्रेमिका सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे थे। रेलवे पुलिस ने इस घटना को चुनौती के तौर पर लिया और पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा जोगेन्द्र कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा अनुराग दर्शन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे इटावा रविकांत पाराशर के नेतृत्व में टीमों का गठन कर खुलासे के लिए लगाया था।

रेलवे पुलिस पर मामले के खुलासे के लिए दबाव था। घटना के मुख्य आरोपी प्रदीप सिंधी को उसके तीन साथियों के साथ पुलिस ने कोसीकलां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका एक साथी पवन सैनी भी उनके साथ घटना में शामिल था। पुलिस ने पवन सैनी की प्रेमिका को देवकी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने वह फोन भी बरामद कर लिया है जो मृतका अमीषा का था। फोन में पवन सैनी के साथ उसकी सैल्फी भी पुलिस को मिली है। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पवन सैनी सीधा अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा था। फोन से उसने अपनी प्रेमिका की सैल्फी ली और फोन को प्रेमिका के पास ही यह सोच कर रख दिया कि पुलिस महिला को गिरफ्तार नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें- शहनाज को ममेरे भाई से प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी, बच्चों ने खोला कातिल मामा का राज

गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रदीप सिंधी पुत्र पुरषोत्तम दास निवासी मालवीय नगर जयपुर, राजू गोस्वामी पुत्र जीतपाल निवासी तिवारीजीपुरम लक्ष्मीनगर मथुरा, सुखवीर सिंह उर्फ चैटाला निवासी बिठौली चिकसाना जिला भरतपुर हैं तथा नंदकिशोर उर्फ संपाती निवासी हरलालपुर थाना बासौनी जिला आगरा हैं। फरार आरोपी की प्रेमिका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 26 हजार रूपये, वीवो के फोन और दो चांदी के कड़े बरामद किये हैं। फरार पवन सैनी पर मथुरा और आगरा में दस मुकदमा दर्ज हैं। सुखवीर पर नौ और राजू गोस्वामी पर करीब एक दर्जन मुकदाम पंजीकृत हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला