31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस पर झोंका फायर

-मोटरसाइकिल सवारों को चेकिंग के लिए रोक रही थी पुलिस -एक युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा सफल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Aug 2019, 7:18 PM IST

mathura police

मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस पर झोंका फायर

मथुरा। दो मोटरसाइकिल सवारों ने चेकिंग के लिए रोके जाने पर पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। दोनों युवक मोटरसाइकिल को छोड़ कर खेतों में भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया जबकि दूसरा भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें- शहनाज को ममेरे भाई से प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी, बच्चों ने खोला कातिल मामा का राज

सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। इनके पास अवैध असलाह हैं और ये किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर थाना शेरगढ पुलिस ने गांव खण्डवाई के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख कर दोनों युवक मोटरसाइकिल को छोड़ कर खेतों में भगाने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा किया। इसी बीच एक युवक ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पकड़े गये युवक की पहचान वसीम निवासी तिरवाड़ा थाना विछोह जिला नूंह, हरियाणा के रूप में हुई है जबकि उसका साथ भाग जाने में सफल रहा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश