मथुरा

BIG NEWS यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में घुसी अनियंत्रित कार, चार की दर्दनाक मौत

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 113 पर कार अनियंत्रित होकर सामने खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार सवार चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 5:15 PM IST
Car Accident
BIG NEWS यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में घुसी अनियंत्रित कार, चार की दर्दनाक मौत

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन संख्या 113 पर कार कंटेनर में जा घुसी। कार में सवार दो महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक कानपूर के रहने वाले मोहम्मद महमुद्दीन, कार से अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 113 पर उनकी कार पहुंची अनियंत्रित होकर सामने खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी और गाड़ी में सवार मोहम्मद महमुद्‌दीन, अब्दुल रहीम, शाहजहां बेगम और शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया गया है कि ये चारों अपनी बेटी के संबंध के लिए कानपुर से दिल्ली जा रहे थे।

हादसे की जानकारी पुलिस को दी गयी, सूचना मिलते ही पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गाड़ी के अंदर से सभी के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को फोन द्वारा सूचना दी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी की स्पीड तेज थी और खड़े कंटेनर में जा घुसी। मौके पर ही सभी की मौत हो गयी।

जांच के बाद पता चलेगा हादसा कैसे हुआ

मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि आगरा से नोएडा की तरफ एक गाड़ी जा रही थी और अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा घुसी जिसमें दो पुरुषों और दो महिओं की मौत हो गयी। हादसा किस कारण हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा की हादसे का क्या कारण रहा।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला