मथुरा

गोवर्धन परिक्रमा देने गयी नाबालिग से गैंग रेप, महिला सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नाबालिग लड़की के साथ एक दो नहीं बल्कि आठ लोगों ने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 6:48 PM IST
Gang Rape
गोवर्धन परिक्रमा देने गयी नाबालिग से गैंग रेप, महिला सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में मासूम के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ एक दो नहीं बल्कि आठ लोगों ने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में शामिल आठ आरोपियों में से एक महिला पर भी शाजिश रचने का आरोप लगा है।

ये है मामला

भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थली एक बार फिर शर्मशार हुई है। मामला बेहद पवित्र माने जाने वाली गोवर्धन परिक्रमा का है। जहां देश विदेश से प्रतिदिन हजारों लोग अपने आराध्य के दर्शन करने एवं परिक्रमा करने आते हैं और भगवान की कृपा पाते हैं लेकिन उसी पवित्र स्थली पर ऐसी दिल झकझोर देने वाली घिनौनी वारदात को आठ लोगों ने अंजाम दिया जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। मामला 30 और 31 मई की रात का है जहां पीड़िता अपने परिवार के साथ गोवर्धन की परिक्रमा देने आई थी और उसके साथ ही आरोपी भी परिक्रमा देने आया था। पीड़िता के पिता ने गोवर्धन थाने में तहरीर दी है कि उसकी बेटी के साथ परिक्रमा में आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिला दिया और उसे ज़बरन गाड़ी में खींच कर ले गए और बारी बारी से दुष्कर्म किया। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की कार्रवाई में जुट गयी है। इस मामले में क्षेत्र अधिकारी जगवीर सिंह चौहान से बात की तो उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित के पिता द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और मामले की जांच शरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के गांव की रहने वाली रिंकी नाम की महिला ने इस शाजिश को रचा और अपने रिश्तेदारों से दुराचार की इस घटना को अंजाम दिलाया।

संदेह होने पर पुलिस को दी सूचना

वहीं जब पीड़िता का इलाज करने वाले डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा 31 मई को सुबह एक लड़की आई थी यहां पर गंभीर हालत में थी, उसको ब्लीडिंग हो रही थी। उसको हमने यहां पर एडमिट किया और हमको मामला थोड़ा संदेहात्मक लगा तो हमने पुलिस इंक्वायरी के लिए भी रिपोर्ट भेज दी थी। पुलिस थाने में वहां से जब पुलिस टीम आई तो उन्होंने अपनी इंक्वायरी की।

हॉस्पिटल में आया होश

वहीं जब सारे मामले के बारे में पीड़िता से जानने की कोशिश की तो पीड़िता ने बताया कि हम अपनी फैमिली के साथ परिक्रमा लगाने गए थे वहां 7- 8 लोग आए मुझे उठा कर ले गए और उन्होंने मुझे जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक पिलाई उसके बाद मुझे नहीं मालूम क्या हुआ फिर मुझे हॉस्पिटल में होश आया तो पता चला कि मेरे साथ कुछ गलत हुआ। पीड़िता ने कहा कि मेरी मांग है उन्हें फांसी दी जाए।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला