4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर
छोटी बहन के साथ गंगा नहाने गई किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया…
Play video

छोटी बहन के साथ गंगा नहाने गई किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया…

पुलिस ने तहरीर मिलने के बहाद भी अब तक दर्ज नहीं किया मुकदमा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 2 Jun 2018, 4:58 PM IST

मिर्ज़ापुर. जिगना थाना क्षेत्र अंनर्गत एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धटना उस वक्त का है जब पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ गंगा स्नान के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले सूरज ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम दोने के बाद आरोपी किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के साथ स्नान के लिए गई छोटी बहन ने घर आकर मां की घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजन गंगा घाट पर पहुंचे।

पीड़ित की मां का कहना है कि जब वह गंगा घाट पर पहुंची तो बेटी को पूरी तरह से निवस्त्र देख दंग रह गई। बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी बेटी ने होश में आने के बाद अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया तो वह सन्न रह गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वह मामले में कार्रवाई के लिए पीड़ित बेटी के साथ जिगना थाने तहरीर देने पहुंचे तो पुलिस मुकदमा दर्ज करने में टाल मटोल करेन लगी कई घंटे गुजर जाने के बाद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि तहरीर देने के बाद थाने में मौजूद दरोगा ने पीड़ित लड़की को मेडिकल के नाम पर डराने की भी कोशिश की।

वही घनटा के संबंघ में थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह का उनका कहना था कि उन्हें मामले में तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। शाम तक मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। शीघ्र ही लड़की को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ से आए मजदूरों ने ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ की सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत

यह भी पढ़ें- CM योगी के हाथों सम्मानित नहीं हो सका टॉपर, कहा समय से नहीं दी गयी सूचना, डीआईओएस ने नकारा

By-सुरेश सिंह