मथुरा

झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, चार दुकानें की सील

छापामार कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2019, 4:39 PM IST
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, चार दुकानें की सील
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, चार दुकानें की सील

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा बड़े स्तर पर छापामार कर्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए कई अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों को सील किया। डॉक्टरों की इस कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया।

थाना महावन क्षेत्र के पचावर में विगत दिनों से लगातार स्वास्थ्य विभाग को शिकायत प्राप्त हो रही थी। उन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पचावर में छापामार कार्रवाई शुरू की। छापामार कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को देखते हुए झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक छोड़ भाग खड़े हुए। कई क्लीनिकों पर झोलाछाप डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धर दबोचा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब रजिस्ट्रेशन के अलावा अन्य कागजात मांगे यह झोलाछाप डॉक्टर रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ कोई भी कागज नहीं दिखा पाए तो सील करा दिया गया।

ये बोले अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग की टीम का संचालन कर रहे डॉक्टर ने छापामार कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि आज पचावर में चार झोलाछाप डॉक्टरों के यहां छापामार कार्रवाई की गई है। सभी जगह को सील कर दिया गया और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
31 Aug 2019, 4:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला