एटा। तारीख पर तारीख मिलने से एक फरियादी का सब्र जवाब दे गया। 30 वर्षों से तारीखों से तंग आकर फरियादी युवक ने तहसीलदार अलीगंज को जोरदार थप्पड़ जड़ते हुए तहसीलदार की घूसों से पिटाई लगा दी। तहसीलदार को पड़े थप्पड़ की गूंज समूचे तहसील परिसर में गूंज गई फिर क्या था साहब को पिटता देख तहसील के कर्मचारियों ने फरियादी युवक को जमकर लात घूंसों से पीट दिया, जिससे वो गंभीर घायल हो गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया, फिलहाल पुलिस ने बताया कि तहसीलदार को थप्पड़ जडने वाला युवक पुलिस की हिरासत में है।