मथुरा

Murder Mystery औरत और जमीन के लिए हुकुम सिंह को कुल्हाड़ी से काट डाला

-दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सूत्रधार अभी फरार
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2019, 6:58 PM IST
murder accused
Murder Mystery औरत और जमीन के लिए हुकुम सिंह को कुल्हाड़ी से काट डाला

मथुरा। बेशकीमती जमीन और औरत के लिए हुकुम सिंह की हत्या हुई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अभी फरार हैं। 17 जून को हुकुम सिंह पुत्र सोनपाल निवासी कुंजेरा थाना गोवर्धन की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने बर्बारता दिखते हुए उसके टुकड़े टुकड़े कर डाले थे। पुलिस पर इस मामले के खुलासे का दबाव था। पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए नाराज ग्रामीणों ने राधाकुण्ड पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा काटा था। इस दौरान चौकी पर तोड़फोड़ कर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने नामजदों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम लगाई गयी थी।

हुकुम सिंह की हत्या दिनदहाड़े की गई थी। गिरफ्तार हत्यारोपियों ने बताया कि हुकुम सिंह भैंस चराने जंगल में गया था। चार लोगों ने उसे वहीं दबोच लिया और मौत के घाट उतार दिया था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने वीरपाल सिंह पुत्र कारे सिंह निवासी कोन्हई रोड राधा कॉलोनी राधाकुण्ड गोवर्धन तथा करूआ पुत्र गनेशी निवासी कोन्हई गोवर्धन को गिरफ्तार कर किया है। जबकि कुन्जेरा के ही नन्नू पुत्र नथोली तथा महोवा पुत्र नत्थी अभी फरार हैं।

औरत और जमीन की जगह मिली जेल
प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन लोकेष भाटी ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी से पहले कई सनसनीखेज खुलासे हुए। हत्या में नन्नू, महोवा, वीरपाल और करूआ के नाम प्रकाश में आये। हत्या के पीछे औरत और जमीन दोनों ही वहज रहीं। हुकुम सिंह और महावो के संबंध एक ही औरत से थे। महोवा और करूआ ने मिलकर औरत की जमीन का किसी तीसरे व्यक्ति के नाम इकरारनामा करा दिया था। इस जमीन की कीमत इस समय बहुत ज्यादा हो गई है। मृतक हुकुम सिंह ने अपनी ओर से 1.3 लाख रूपए देकर जमीन को औरत के नाम वापस करा दिया। इसके बाद यह औरत हुकुम सिंह के ज्यादा करीब आ गई। महोवा को यह नागवार गुजर रहा था जबकि महावो जमीन जाने से हुकुम सिंह से जल भुन रहा था। इसी के बाद हुकुम सिंह की हत्या की कहानी तैयार की गई। 17 जून की दोपहर को कुल्हाड़ी से काट कर इन चारों लोगों ने हुकुम सिंह की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी को महावो और नन्नू अपने साथ ले गये।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला