मथुरा

रूसी पत्नी को होटल में सुलाकर भारतीय पति गया बाहर, जब जागी तो रह गई हैरान

होटल के कमरे में पत्नी सो रही थी, लेकिन जब जागी तो न ही वहां पर पति था और न ही बेटा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2020, 4:19 PM IST
Russian Wife
Russian Wife

मथुरा. मथुरा में पति-पत्नी की अनबन ऐसे मुकाम पर पहुंच गई कि पति अपनी पत्नी को अकेले एक होटल के कमरे में सोता हुआ छोड़ भाग गया। मामला मथुरा जिले के वृन्दावन का है यहां परिवार के साथ आया एक व्यक्ति अपनी पत्नी को कथित तौर पर होटल के कमरे में सोता छोड़कर गायब हो गया। साथ ही घुमाने लाए अपने बेटे को वह साथ ले गया। मामले में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह का कहना है कि महेश नामक शख्स बेंगलुरु का रहने वाला है। उसने सात साल पहले रूस की नागरिक नादिया से शादी की थी। दोनों को एक बच्चा भी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों में काफी अनबन चल रही थी।

पत्नी ने बताया यह-

नादिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह अपने पति और पांच साल के बेटे के साथ वृन्दावन आए थे और प्रेम मंदिर के सामने एक होटल में रह रहे थे। होटल के कमरे में वह सो रही थी, लेकिन जब जागी तो न ही वहां पर पति था और न ही बेटा। नादिया ने काफी देर इंतजार किया पति के वापस न लौटने पर वह दोनों हाथों में बैग लिए प्रेम मंदिर के सामने रोड पर आ गई और पति व बेटे को ढूंढने लगी। यह देख ट्रैफिक पुलिस नादिया को एक इस्कॉन भक्त के साथ थाना वृंदावन के लिए भेजा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
9 Oct 2020, 4:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला