मथुरा

मथुरा में अचानक मौसम ने बदला करवट, ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश, भारी नुकसान

IMD warning: मथुरा में आज शाम झमाझम बारिश हुई। देखते-देखते ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने लगी। किसानों की खड़ी फसल का काफी नुकसान हुआ है। डीएम ने नुकसान की जानकारी 72 घंटे के अंदर देने की अपील की है।

2 min read
Apr 03, 2026

IMD Weather update: मथुरा में आज शाम को अचानक मौसम ने करवट बदला और देखते-देखते घने काले बादल छा गए, बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक मौसम में आए परिवर्तन से सड़क पर भी हलचल दिखाई पड़ी। जिसको जहां मिला वहीं बचने का प्रयास किया। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को राहत मिली। लेकिन फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी में किसानों से अपील की है कि फसल के नुकसान से संबंधी जानकारी 72 घंटे के अंदर प्रधानमंत्री फसल बीमा एप या टोल फ्री नंबर 14447 पर दें।

ये भी पढ़ें

नवाब सिंह यादव रेप कांड: महिला सहआरोपी को पुलिस ने साध्वी के रूप में पकड़ा, करा चुकी है पिंडदान

शाम को हुई जोरदार बारिश

उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज झमाझम बारिश हुई। शाम के समय मौसम की चौतरफा मार पड़ी। जब बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं, आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि भी होने लगी। छाता तहसील के गुलालपुर, धीमरी, शेरगढ़, जटवारी, हुसैनी, अस्तौली सहित कई अन्य गांवों में ओलावृष्टि हुई, जिससे खड़ी फसल को नुकसान हुआ। गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर गिर पड़ी, फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।

यहां पर भी बड़े-बड़े ओले गिरे

मथुरा की कोसी इलाके में भी झमाझम बारिश हुई। बड़े-बड़े ओले भी गिरे। अचानक ओलावृष्टि होने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई। उनकी खड़ी फसल बर्बाद हो गई। करीब आधा घंटे तक होते रही। बड़े-बड़े ओल गिरे। इस दौरान बादल गरजने के साथ बारिश की हो रही थी।

शनिवार को भी ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास है। शनिवार की सुबह भी मौसम में परिवर्तन आएगा। मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर के समय गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना इस दौरान पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शनिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहेगा। लेकिन मौसम के खराब रहने की संभावना है।

जिलाधिकारी ने किसानों से की अपील

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान को लेकर किसानों से अपील की। उन्होंने कहा कि 72 घंटे के अंदर फसलों को हुए नुकसान की जानकारी टोल फ्री नंबर 14447 पर दें या फिर प्रधानमंत्री फसल बीमा ऐप पर इसकी जानकारी दें। जिससे नुकसान की भरपाई हो सके।

Also Read
View All

अगली खबर