जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) धारा 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद एक तरफ देश भर में खुशी की लहर है, वहीं अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
मथुरा। जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) धारा 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है, वहीं पूरे देश को अलर्ट (Alert) पर रखा गया है। जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाकर शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। ताकि कोई भी अप्रिय घटना होने से रोकी जा सके।
यह भी पढ़ें- जैन मुनियों की समाधि sallekhana आत्महत्या या कुछ और...
जिले में अलर्ट
जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 (Article 370) को हटा दिया गया है। धारा 370 हटने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। वहीं मथुरा जिले को अति संवेदनशील स्थान मानते हुए जिले में जगह-जगह संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है।
इसके साथ ही खुफिया तंत्र भी सतर्क कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टू व्हीलर और फोर व्हीलर सभी को पुलिस बड़ी बारीकी से चेक कर रही है और लोगों के आईडी प्रूफ देखकर ही उन्हें आगे बढ़ने दे रही है। वहीं पुलिस शहर के अलावा देहात क्षत्र में भी अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। महावन क्षेत्र में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है और हर आने-जाने वाले वाहन को चेक कर रही है।