मथुरा

Kanwar yatra : जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवकों और कावड़ियों में मारपीट

Kanwar yatra : धर्मशाला में युवक पार्टी कर रहे थे कांवड़ियों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2025, 12:12 PM IST
Feature image

Kanwar Yatra : मथुरा की एक धर्मशाला में जन्मदिन की पार्टी कर रहे युवकों और कावड़ियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक युवक को गंभीर चोट आई है। कुछ युवक धर्मशाला में जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे, तभी यहां कांवड़ियां पहुंच गए और धर्मशाला को खाली करने के लिए कहा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में बहस के बाद मारपीट हो गई।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

कोतवाली सिटी में पड़ने वाली बंगाली चौकी क्षेत्र में प्रजापति बगीची धर्मशाला है। इसी धर्मशाला में कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। इसी बीच यहां कुछ कांवड़ियां पहुंच गए। कांवड़ियों ने जन्मदिन की पार्टी कर रहे युवकों से कहा कि धर्मशाला को खाली कर दो। युवकों ने कहा कि हमने धर्मशाला बुक की है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। इस मारपीट में कई युवकों को चोट आई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ सिटी भूषण वर्मा के अनुसार अमित ठाकुर नाम का युवक धर्मशाला में जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। उसके कुछ दोस्त भी थे। इसी बीच कांवड़ियों से हुई कहानी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। इस घटना में जन्मदिन की पार्टी दे रहे युवक के दोस्त उत्कर्ष चतुर्वेदी को गंभीर चोटें आई थी। जब तक पुलिस को सूचना मिली मामला शांत हो चुका था। इसके बाद किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।

घटना के बाद प्रदर्शन भी

इस घटना के बाद कांवड़ियों और युवकों ने भी प्रदर्शन भी किया। इस घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस मामले में और भी खुलासे होंगे।

Updated on:
16 Jul 2025, 12:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला