25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Closed : कांवड़ यात्रा के लिए जिलाधिकारी ने जारी किए स्कूलों की छुट्टी के आदेश

School Closed : कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी तरह के शिक्षण संस्थानों में 18 से 23 तक अवकाश घोषित किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 15 Jul 2025, 4:34 PM IST

School closed

जारी आदेश की कॉपी ( स्रोत सोशल मीडिया )

School closed : कांवड़ यात्रा के लिए जिलाधिकारी ने स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सहारनपुर जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेशों के अनुसार सभी तरह के शैक्षिक संस्थानों में 23 जुलाई तक अवकाश रहेगा। इस अवधि में कोई संस्थान नहीं खुलेगा।

कांवड यात्रा में शिवभक्तों और स्कूली बच्चों की सुविधा को देखते हुए दिए गए आदेश ( School closed )

जिलाधिकारी ने स्कूलों की छुट्टी के आदेश कांवड़ यात्रियों यानी शिवभक्तों और स्कूली बच्चों की सुविधा को देखते हुए किए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते बंद रहते हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक करने के उद्देश्य से भी छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जो आदेश जारी किए उनके अनुसार 18 जुलाई से 23 जुलाई तक जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त वित्त विहीन विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, डिग्री कॉलेज, तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।