मथुरा

कर्नाटक का दंगल: फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले यूपी के बड़े मंत्री ने दिया ये बयान

देश भर की निगाह आज कर्नाटक के दंगल पर टिकी हुई है। कुछ ही मिनटों में कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण होगा।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 3:42 PM IST
karnataka floor test
कर्नाटक का दंगल: फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले यूपी के बड़े मंत्री ने दिया ये बयान

मथुरा। देश भर की निगाह आज कर्नाटक के दंगल पर टिकी हुई है। कुछ ही मिनटों में कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण होगा। कांग्रेस का दावा है कि वह शक्ति परीक्षण के तौर पर नंबर गेम जीतेगी वहीं भारतीय जनता पार्टी येदियुरप्पा के ही मुख्यमंत्री बने रहने का दावा कर रही है। इस बीच राजनीतिक लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण सूबे उत्तर प्रदेश से भी कर्नाटक की राजनीति पर बड़ा बयान आया है।

जनादेश का अपमान कर रही कांग्रेस

मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता औ ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस मुक्त कर्नाटक का जनादेश दिया है। राहुल गांधी जनादेश का अपमान कर तानाशाही है अपनी दादागिरी दिखा रहे हैं। कांग्रेस का जेडीएस से चुनाव पूर्व कोई गठबंधनन नहीं था। इस लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी को ही सरकार बनाने का मौका मिला। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है, राहुल गांधी अपने अहंकार में जनादेश का सम्मान नहीं कर रहे हैं । सुप्रीमकोर्ट ने भी राज्यपालल के निर्णय को सही माना फिर भी कांग्रेस जानबूझ कर भाजपा के खिलाफ दुष्परचार कर रही है। कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ही रहेंगे।


आतंकवादियों को मारने का सबूत मांगते हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा नेे कहा कि जब हमारे भारतीय सैनिक पाकिस्तान में घुसकर वहां अटैक करते हैं और आतंकवादियों को मारते हैं तो राहुल गांधी सबसे पहले सबूत मांगते हैं। JNU के अंदर मां भारती के टुकड़े करने के नारे लगते हैं तो राहुल गांधी उसका समर्थन करते हैं। कर्नाटक का अगर विकास है तो वह भाजपा के साथ है जो कर्नाटक को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं वह भाजपा के साथ हैं।


जनता दरबार लगा सुनी समस्याएं
इससे पहले ऊर्जामंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की औऱ राधावैली स्थित आवास पर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तो कुछ शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला