मथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद : कटरा केशव देव मामले में अब 8 मार्च को होगी अगली सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले काे लेकर केशव देव मंदिर के सेवायत पवन शास्त्री की ओर से कोर्ट दाखिल कराए गए वाद में अब अगली सुनवाई आठ मार्च काे हाेगी।
less than 1 minute read
• •
Feb 06, 2021
mathura.jpg
मथुरा जिला एवं सत्र न्यायालय

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मथुरा. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में केशव देव मंदिर के सेवायत की ओर से कोर्ट में दाखिल किए वाद को कोर्ट ( Mathura Court ) ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले में यह चौथा वाद है जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब अगली तारीख 8 मार्च तय की है।

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन के मालिकाना हक और मंदिर को जमीन से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर हाल ही में एक चौथा वाद केशव देव मंदिर के सेवायत पवन शास्त्री की ओर से दाखिल किया गया था। शनिवार को इस याचिका को एडीजे-6 की अदालत ने स्वीकार कर लिया जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 8 मार्च की तारीख दी है।

इस बारे में पवन शास्त्री के एडवाेकेट ने बताया है कि न्यायालय ने वाद काे स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में सुनवाई हाेगी जिसके लिए न्यायालय की ओर से आठ मार्च की तारीख की दी गई है।

Updated on:
06 Feb 2021 07:01 pm
Published on:
06 Feb 2021 06:38 pm
Also Read
View All
‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?

Rasik Dulari Death Case Row: संत प्रेमानंद के बाहरी शिष्यों के खिलाफ बैठेगी जांच? कौन हैं SSP श्लोक कुमार, जिनसे की गई ये मांग

‘संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए विराट-अनुष्का को मिले 5 करोड़’, फलाहारी बाबा के दावे पर कोहली की टीम का आया बयान; जानिए क्या कहा