मथुरा

Krishna Janmabhoomi Case : अब शाही ईदगाह में कमिश्नर नियुक्त कर वीडियोग्राफी सर्वे कराने की मांग

Krishna Janmabhoomi Case : श्री कृष्ण के वंशज होने का दावा करने वाले मनीष यादव ने शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में शाही ईदगाह का भी वीडियोग्राफी सर्वे कराने की मांग की है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद अब 1 जुलाई को सुनवाई की तारीख दी है।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2022, 1:44 PM IST
demand-to-conduct-videography-survey-of-shahi-idgah.jpg

Krishna Janmabhoomi Case : मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह को लेकर न्यायालय में श्री कृष्ण के वंशज होने का दावा करने वाले मनीष यादव ने अब शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया है। इस प्रार्थना पत्र में मनीष यादव ने मांग की है कि अधिवक्ता कमिश्नर नियुक्त कर शाही ईदगाह की वीडियोग्राफी करते हुए रिपोर्ट मंगाई जाए। मनीष यादव की तरफ से दाखिल किए गए इस प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई हुई। अब इस मामले में 1 जुलाई को सुनवाई होगी।

मनीष यादव की तरफ से कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि शाही ईदगाह में प्राचीन शिलालेख व पौराणिक साक्ष्य मौजूद हैं, जो ईदगाह में दबा दिए गए हैं। पौराणिक साक्ष्यों को अदृश्य कर दिया गया है। इस स्थिति को अदालत के समक्ष लाना आवश्यक है। किसी वरिष्ठ अधिवक्ता को कमिश्नर नियुक्त कर मौके की वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट मंगाई जाए। प्रार्थना पत्र में मनीष यादव ने अंदेशा जताया है कि अगर कमीशन जारी नहीं किया जाता है तो प्रतिवादी गण हिन्दू निशानियों को मिटा सकते हैं। उन्होंने लिखा है कि इसके साथ ही प्रतिवादी गण वाराणसी के ज्ञानवापी केस से प्रभावित होकर साक्ष्य मिटा सकते हैं।

हाईकोर्ट ने दिए थे चार माह में सभी मामलों को निपटाने के आदेश

ज्ञात हो कि उच्च न्यायालय ने गुरुवार को ही चार माह में मामले की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार मनीष यादव ने मथुरा न्यायालय में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया। कोर्ट एक जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेगा।

मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति

मनीष यादव के प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके अलावा केशव देव जी विराजमान मामले में वाद संख्या 950 /2020 के पक्षकार महेंद्र प्रताप व हिंदू महासभा के दिनेश कौशिक ने भी प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। मनीष यादव, महेंद्र प्रताप सिंह और दिनेश कौशिक के प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को सुनवाई करने के बाद न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष के मामले पर आपत्ति जाहिर करने के लिए समय मांगने पर केस की सुनवाई की अगली तारीख दे दी है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला