मथुरा

#Article370Abolished शहीद के पिता बोले, बेटे का बलिदान भारत माता के काम आया

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने के सरकार के फैसले की खबर सुनकर शहीद (martyr) शहीद रामवीर के परिजन खुश हैं।
1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 9:18 PM IST
Mathura Village
#Article370Abolished शहीद के पिता बोले, बेटे का बलिदान भारत माता के काम आया

मथुरा। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने के सरकार के फैसले की खबर सुनकर शहीद (martyr) के गांव हुलवाना में श्रद्धांजलि स्थल पर गमगीन बैठे पिता किशन सिंह को जब इसकी खबर हुई तो वह अपने पुत्र शहीद रामवीर की तस्वीर लेकर खुशी से उछल पड़े। बोले, मेरे बहादुर बेटे का बलिदान भारत माता के काम आ गया। रामवीर कुछ दिन पूर्व ही शहीद हुए थे।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Special Status Article 370 हटाए जाने के बाद अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

गांव हुलवाना में वीर सपूत शहीद रामवीर सिंह की शहादत स्थल पर अचानक हलचल बढ़ गई जब लोगों को टीवी के जरिए जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की सूचना मिली। बेटे के गम में बैठे शहीद के पिता किशन सिंह सरकार के इस फैसले को लेकर खुश नजर आए।

वह शहीद की तस्वीर को लेकर उछल पड़े। कहने लगे, बेटे का बलिदान भारत माता के काम आ गया। भाई सुंदर सिंह ने कहा कि अब उन्हें संतोष है कि सरकार ने शहीद रामवीर और फौजियों की दिली इच्छा को पूरा किया है। कृष्णा चौधरी, महेश, दीपक, बंशीलाल, कपिल, सुरेश, राहुल, किशन चंद, केदार, रवि, ज्ञान फौजी, कैलाश, अनूप चौधरी आदि थे।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला