मथुरा

Yamuna Expressway पर टकराई गाड़ियां, एक दर्जन से अधिक घायल

हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले के राया इंटरचेंज पर हुआ।

less than 1 minute read
Oct 11, 2019

मथुरा। यमुना एक्‍सप्रेस वे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। आमने सामने से वाहन भीड़ गए, जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले के राया इंटरचेंज पर हुआ।

प्रत्यक्ष दर्शियों को मुताबिक राया इंटरचेंज पर आगरा साइड पर नीचे उतरने के दौरान ईको गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रही टवेरा गाड़ी से आमने से टकरा गई। टक्‍कर होते ही चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण घायलों की मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे में कार चालक रकम, निवासी डीग भरतपुर के अलावा विनोद, तानिया, जया, मोनिका, अश्वनी शर्मा, गिरधर ,गोपाल निवासी मथुरा, सोनू, तरुनव और जितेंद्र निवासी बाजना घायल हो गए हैं।

Published on:
11 Oct 2019 01:47 pm
Also Read
View All