मथुरा

मथुरा से 2027 का शंखनाद: नितिन नवीन बोले- कमर कसो, अब निर्णायक लड़ाई का वक्त, विपक्ष पर जमकर बरसे

यूपी के मथुरा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 2027 चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। विपक्ष पर देश को बांटने और संविधान से खिलवाड़ का आरोप लगाया। योगी सरकार के विकास कार्य गिनाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुनी।

2 min read
Jan 25, 2026
नए BJP अध्यक्ष नितिन नवीन। (Photo-IANS)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मथुरा से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय होने की अपील की और विपक्ष पर देश व प्रदेश को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में धार्मिक और संगठनात्मक गतिविधियां भी रहीं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे नितिन नवीन ने मथुरा दौरे के दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि अब समय आ गया है। जब सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें, क्योंकि 2027 का चुनाव नजदीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कसकर पार्टी के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें

पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे, शंकराचार्य विवाद पर ओपी राजभर का बड़ा बयान

देश में ऐसी ताकत सक्रिय, जो समाज को बांटने की सोच रखती

अपने संबोधन में नितिन नवीन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसी ताकतें सक्रिय हैं। जो समाज को तोड़ने और बांटने की सोच रखती हैं। उनके मुताबिक ये लोग केवल चुनाव के समय दिखाई देते हैं। और जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसी ताकतों से भी राजनीतिक लड़ाई लड़नी है।

पहले बंदूक के नोक पर सरकारी चलती थी, अब जनता के वोट से चलती

नितिन नवीन ने प्रदेश के पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में सरकार बंदूक की ताकत पर चलती थी। लेकिन अब प्रदेश की सरकार जनता के मत से बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कुछ लोगों ने संविधान की मूल भावना को कमजोर किया। विकास की जगह अराजकता को बढ़ावा दिया। वहीं, मौजूदा समय में यूपी तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा।

कुछ लोग चुनाव आते ही सक्रिय हो जाते, बाद में विदेश चले जाते

उन्होंने ऐसे नेताओं पर भी निशाना साधा जो राजनीति को गंभीर जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समय बिताने का जरिया मानते हैं। उनका कहना था कि चुनाव आते ही ये लोग सक्रिय हो जाते हैं। बाद में देश छोड़कर चले जाते हैं। अब जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने के मूड में है।

मथुरा में हुआ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

मथुरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन हुआ। बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई। मंच से उन्होंने गदा लहराकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। दौरे के दौरान उन्होंने वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित अक्षयपात्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नितिन नवीन का स्वागत किया। भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की। इस मौके पर यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।

Published on:
25 Jan 2026 02:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर