मथुरा

BJP MLA को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया धमकी भरा कॉल

BJP MLA Rajesh Chaudhary: मथुरा की मांट विधानसभा सीट से विधायक राजेश चौधरी को धमकी मिली है। विधायक के पास पाकिस्तान के नंबर से फोन कॉल आया, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2026, 3:39 PM IST
BJP MLA rajesh chaudhary
मांट विधानसभा सीट से विधायक राजेश चौधरी। PC: X @rajeshchbjp

Mant Constituency: मथुरा की मांट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। विधायक का आरोप है कि उन्हें पाकिस्तान के एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद उन्होंने देर रात पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ बोलने पर आपत्ति

विधायक राजेश चौधरी के अनुसार, उनके मोबाइल पर पहली व्हाट्सएप कॉल रात करीब 10:38 बजे आई। कॉल करने वाले ने टीवी डिबेट्स में इस्लाम और मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों पर बयानबाजी न करने की हिदायत दी। उसने विधायक से कहा कि वह अपनी भाषा पर लगाम लगाएं, अन्यथा अंजाम बुरा होगा। कॉलर ने इसे उनकी ओर से आखिरी चेतावनी बताया।

3 मिनट से ज्यादा देर तक चली बातचीत

विधायक ने बताया कि देर रात 2:16 बजे पहले मिस्ड कॉल आई और फिर 2:17 बजे दोबारा फोन आया। इस बार कॉलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनके व उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी। लगभग 3 मिनट 4 सेकंड तक चली इस बातचीत में जब कॉलर ने उनका ठिकाना पूछा, तो विधायक ने लखनऊ में होने की बात कही। इसके बाद कॉलर ने कहा, "हिंदू-मुसलमान सब भाई हैं, आप मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद करें।"

पुलिस में शिकायत दर्ज, विधायक बोले- झुकेंगे नहीं

राजेश चौधरी ने बताया कि कॉलर ने पाकिस्तान से बात करने का दावा किया और यह भी कहा कि उसे विधायक की हर मूवमेंट की जानकारी है। विधायक ने पूरे मामले की जानकारी मथुरा एसएसपी को देते हुए लिखित शिकायत सौंपी है और मामले में केस दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। वहीं, इस धमकी के बाद भाजपा विधायक ने साफ किया कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर पहले की तरह बेबाकी से आवाज उठाते रहेंगे।

मथुरा की सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी ने बताया कि 28 सितंबर को मांट विधायक राजेश चौधरी के पास अभद्र भाषा में बात करने वाली कॉल आई थी। इसके बाद एक और कॉल आई। विधायक ने ऐसी कॉल पहले भी आने की जानकारी दी है। पुलिस ने सभी नंबर लेकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
30 Sep 2026, 3:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला