मथुरा

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर पर मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, लोगों से की ये अपील

उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर मचे विरोध के बीच मथुरा की सांसद और बीजेपी नेता हेमा मालिनी का बयान सामने आया है। सांसद ने जनता से खास अपील करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2025, 7:53 PM IST
PC: MATHURA POLICE 'X'
PC: MATHURA POLICE 'X'

हेमा मालिनी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि इस कॉरिडोर का निर्माण लंबे समय से प्रतीक्षित था और इससे भक्तों को बहुत लाभ मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जताई खुशी

हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी हुई है कि सुप्रीम कोर्ट ने कॉरिडोर बनाने की अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से दर्शनार्थियों को बांके बिहारी जी के दर्शन करने में कठिनाई हो रही थी। भीड़-भाड़ की वजह से मंदिर परिसर में अव्यवस्था बनी रहती है। इस कारण से कभी-कभी दुखद हादसे भी हो जाते हैं। सांसद ने कहा कि वह स्वयं इस स्थिति से व्यथित थीं और अक्सर दुर्भाग्यपूर्ण खबरें सुनती थीं।

हेमा मालिनी ने कहा कि कॉरिडोर का निर्माण सभी के हित में है। चाहे वो दुकानदार हों, किराए पर रहने वाले व्यापारी हों या मंदिर से जुड़े पुजारी हों। उन्होंने उन लोगों पर टिप्पणी की जो अफवाह फैलाकर लोगों को भड़का रहे हैं कि उन्हें जबरन हटाया जाएगा या फिर उनका कारोबार बंद हो जाएगा। हेमा मालिनी ने कहा कि ये बातें पूरी तरह गलत हैं और सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी।

राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण: हेमा मालिनी

विपक्षियों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जब वह स्वयं बांके बिहारी मंदिर जाती हैं तो वहां की भीड़, धक्का-मुक्की और अव्यवस्था को देखकर बहुत दुख होता है। छोटे बच्चे, महिलाएं सभी असुविधा में होते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि जब कॉरिडोर बन जाएगा, तब वे लोग भी जो आज विरोध कर रहे हैं, यह मानेंगे कि यह एक सही कदम था। हेमा मालिनी ने कहा, “बांके बिहारी जी के लिए अगर कुछ अच्छा हो रहा है, तो हमें मिलकर उसका समर्थन करना चाहिए। इससे बांके बिहारी जी भी प्रसन्न होंगे और भक्तों को भी राहत मिलेगी।”

Updated on:
3 Jun 2025, 7:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला