मथुरा

मां की ये कहानी अविश्सनीय किन्तु सत्य है, देखें वीडियो

पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो जुर्म कबूल लिया, अब पछता रही।

2 min read
Sep 14, 2018
mother

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव भैरई में 55 दिन पूर्व हुई 6 वर्ष की बच्चे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बच्चे की मां ने अपने देवर के साथ अवैध सम्बन्धों के चलते और पति के हत्यारोपियों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस की पकड़ में आने के बाद महिला व उसके देवर ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

मथुरा से बड़ी खबर: आश्रम में सो रहे साधु की गला दबाकर हत्या, देखें वीडियो

इसलिए कराई हत्या

एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि 19 जुलाई को थाना क्षेत्र के गांव भैरई में 6 वर्षीय बालक प्रिंस का शव एक कुंए से बरामद हुआ था। मृत बालक की मां गुड्डी ने गांव के ही बच्चू पुत्र बनवारी सहित 6 लोगों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में बच्चू को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने इस मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए सीओ मांट जगवीर सिंह चौहान को निर्देश दिए। जांच में सामने आया कि गुड्डी के पति सुभाष की 5 माह पूर्व गांव के ही मुकेश पंडित ने हत्या कर दी थी। पति की हत्या होने के बाद महिला के सम्बन्ध अपने देवर आकाश के साथ हो गए। महिला को अपने देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में बालक प्रिंस ने भी देख लिया था और वो उनकी गंदी बात को लेकर लोगों को बताने की बात कहता था। इसी के चलते गुड्डी ने आकाश के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का षड्यंत्र।


यह भी पढ़ें

जांच में हुआ खुलासा
19 जुलाई को गुड्डी देवी सामान लेने के बहाने नौहझील चली गई और उसके जाने के बाद महिला का देवर आकाश बच्चे को खाने की चीज दिलाने के बहाने उसे खेतों की ओर ले गया, जहां चारपाई की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव गांव के ही लेखराज के खेत पर बने कुंए में फेंक दिया। पूरे गांव में बच्चे के गायब होने की खबर फैला दी। अगले दिन कुंए से बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पति की हत्या के बाद महिला गुड्डी का 8 लाख का सरकारी मुआवजा मिला था और बच्चे की मौत पर भी उसे साढ़े 4 लाख का मुआवजा मिला। बच्चे की हत्या के आरोप में भी पति के हत्यारोपी के परिजनों को फंसाने के लिए नामजद कराया गया। एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला ने बताया कि आरोपी महिला और उसके देवर से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने सारी सच्चाई उगल दी।

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें

मथुरा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, दंपति सहित तीन की मौत
Published on:
14 Sept 2018 09:29 am
Also Read
View All