20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा से बड़ी खबर: आश्रम में सो रहे साधु की गला दबाकर हत्या, देखें वीडियो

थाना बलदेव क्षेत्र के गांव जटोरा के आश्रम पर सो रहे एक साधु की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification
crime news

crime news

मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव जटोरा के आश्रम पर सो रहे एक साधु की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि साधु के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Big Breaking: SC ST Act का विरोध करने वाले देवकी नंदन ठाकुर ने छोड़ दिया देश, यूएसए जाने से पहले दिया बड़ा बयान

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय श्याम गिरी महाराज कई सालों से ग्राम जटोरा के समीप बनखंडी आश्रम पर रह रहे थे। अज्ञात बदमाशों ने साधु की गला दबाकर हत्या कर दी। जब गांव के लोग उनसे मिलने के लिए आश्रम पहुंचे तो मृत श्याम गिरी को देख सकते में आ गए और आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं हत्या की सूचना पर एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गये।

ये भी पढ़ें - Big Breaking: SC ST Act का विरोध करने वाले देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद ठाकुरों ने किया बड़ा ऐलान

पुलिस जुटी कार्रवाई में
मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया की थाना बलदेव के अंतर्गत जटोरा गांव पड़ता है, वहां पर एक शिव मंदिर है। इस मंदिर में साधु की हत्या की गई है। मृतक के भाई द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

ये भी पढ़ें - SC ST Act की धमकी देकर महिला ने किया कुछ ऐसा कि ठाकुर साहब के उड़ गये होश, अब पुलिस के पास जाने में भी लग रहा डर, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - यूपी के बरेली से बड़ी खबर बुखार से 115 मौतों के बाद स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी कार्रवाई