26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SC ST Act की धमकी देकर महिला ने किया कुछ ऐसा कि ठाकुर साहब के उड़ गये होश, अब पुलिस के पास जाने में भी लग रहा डर, देखें वीडियो

फतेहपुर सीकरी के खिड़की मोहल्ला की घटना, जमकर वीडियो हो रहा वायरल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 11 Sep 2018, 9:34 AM IST

SC ST Act

SC ST Act

आगरा। SC ST Act का असर दिखने लगा है। एक हरिजन महिला ने ठाकुर के घर में कूड़ा फेंका। ये घटना फतेहपुर सीकरी के खिड़की मोहल्ला की है। कूड़ा फेंकते हुये वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाया जा रहा है कि किस प्रकार महिला द्वारा धमकी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें - SC ST Act की लड़ाई लड़ने वाले देवकी नंदन का ये है 'ठाकुर' रहस्य, जिसे नही जानते होंगे आप

यहां का है मामला
यह घटना महेंद्र सिंह पुत्र डॉ.वीरी सिंह के घर मोहल्ला खिड़की आगरा फतेहपुर सीकरी डिस्ट्रिक्ट आगरा की है। बताया गया है कि विरोध नगर पालिका की गाड़ी में कूड़ा डालने का किया गया। इस गाड़ी में कूड़ा डाला तो सफाई कर्मी महिला ने कूड़े को महेंद्र सिंह के घर में फेंक दिया। इतना ही नहीं गंदी झाड़ू फेंक कर मारी और गंदी गंदी गालियां दीं। हरिजन महिला का कहना था कि नगरपालिका क्या होती है यह मोहल्ला मेरा है मैंने खरीदा है मैं जैसे चाहूंगी वैसे होगा जब कि इस मोहल्ले में इनका कोई काम नहीं है। नगर पालिका को टैक्स दिया जाता है।

ये भी पढ़ें - SC ST Act के खिलाफ ठाकुरों ने किया सबसे बड़ा ऐलान, उड़ जायेंगे भाजपाइयों के होश, वीडियो हो रहा वायरल


पुलिस से की शिकायत तो मिली ये सजा
जब इस घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी तो पुलिस ने मौका पर आकर इन लोगों को फटकारा और कहा यह मोहल्ला तुम्हारा कैसे हो गया। यह लोग नगर पालिका को टैक्स देते हैं। पुलिस ने कहा थाने में आकर इन लोगों के खिलाफ FIR कराओ। पुलिस के जाने के बाद इनके घर के लोग झाडू लेकर महेन्द्र सिंह के घर आते हैं और धमकी देते हैं यदि पुलिस स्टेशन गए तो ST SC कानून के तहत कार्रवाई करेंगे। इसके बाद महेन्द्र सिंह के घर में कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया गया, जिसका वे विरोध भी न कर सके।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: देवकीनंदन ठाकुर को बड़ा झटका, SC ST Act के विरोध में अब नहीं कर पायेंगे ठाकुरों के साथ महापंचायत


ये की अपील
सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह ने इस वीडियो के साथ पोस्ट भी वायरल की है। इसमें कहा गया है कि वे अब क्या करें। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। इनका उत्पीड़न कैसे सहा जा सकता है। किसी गलत काम का विरोध करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग