2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, दंपति सहित तीन की मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Sep 10, 2018

Road Accident

मथुरा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दंपति सहित तीन की मौत

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में डग्गेमार बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और घायल एक बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र बनवारी लाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी गोंडा अलीगढ़ अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव गोवर्धन से लौट रहा था। जैसे ही राजेश अपने परिवार के साथ गोवर्धन क्षेत्र के जचौदा गांव के समीप पहुंचा मथुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक डग्गेमार बस संख्या UP- 85, BT- 0975 ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में पति पत्नी सहित तीन लोगों की जान चली गई और एक बच्चा घायल हो गया। घटना को देख आस पास के लोग इकट्ठे हो गए और मथुरा गोवर्धन मार्ग पर हंगामा काटते हुए जाम लगा दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति पत्नी सहित तीन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जबकि एक बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ गोवर्धन ने बमुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया वहीं घटना के बाद डग्गेमार बस चालक फरार हो गया। पुलिस डग्गेमार बस चालक की तलाश में जुट गई है।

जांच के बाद कार्रवाई
सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमण ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हादसा सुबह तकरीबन 8:00 से 8:30 के बीच का है। बस ने एक बाइक सवार पति पत्नी और दो बच्चों को टक्कर मार दी थी जिसमें एक बच्चे और पति की मौके पर मौत हो गई और जब पत्नी की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन लोगों की टोटल कैजुअल्टी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader