मथुरा

Shree Krishna Janmashtami 2021: मुस्लिम कारीगरों ने तैयार की कान्हा की पोशाक, मनमोहक कलाकृति के दूर से हो सकेंगे दर्शन

Shree Krishna Janmashtami 2021: कपिल शर्मा ने बताया कि यह पोशाक मुस्लिम कारीगरों के द्वारा तैयार की गई है। भगवान श्री कृष्ण की इन पोशाकों को बनाने के लिए मुस्लिम कारीगर पूरी तन्मयता के साथ काम करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2021, 8:33 AM IST
krishna_new.jpeg

Shree Krishna Janmashtami 2021: मथुरा. भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव (Shree Krishna Janmashtami 2021) को मनाने के लिए लोग बड़े ही उत्सुक हैं। इस बार दिव्य और भव्य रुप से कान्हा (Shri Krishna) के जन्म उत्सव को मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं ठाकुर जी हरिचंद्रिका पोशाक धारण करेंगे। ठाकुर जी के लिए विशेष रूप से यह पोशाक मुस्लिम कारीगरों (Muslim Workers) ने तैयार किया है और इसे बनाने के लिए कारीगरों को कई दिनों का वक्त लगा था।

दुल्हन की तरह सजी कान्हा नगरी

कान्हा की नगरी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव (Shree Krishna Janmashtami 2021) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं भगवान श्री कृष्ण (Shri Krishna) के जन्मोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

पोशाक पर पवित्र कलाकृत्रियों के होंगे दर्शन

वहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान (Shri Krishna) के सचिव कपिल शर्मा ने भगवान को जन्माष्टमी (Shree Krishna Janmashtami 2021) के दिन अर्पित करने वाली पोशाक के बारे में जानकारी दी। कपिल शर्मा ने बताया कि पोशाक पर लता-पता, वृक्षपत्र, मनोरम-बेल की कलाकृति बहुत ही कलात्मक रूप से उकेरी गई हैं। ब्रज के मंदिरों की प्राचीन कला एवं भावना के अनुरूप इस पोशाक को तैयार कराया गया है। ऐसी दिव्य लता-पता की आकृति के मध्य मयूर की आकृतियों के दर्शन भी मनमोहक होंगे। पोशाक की विशेषता यह है कि दूर से दर्शन करने वाले भक्तजनों को इस पवित्र कलाकृति के दर्शन हो सकेंगे।

मुस्लिम कारीगरों ने तैयार की पोशाक

कपिल शर्मा ने बताया कि यह पोशाक मुस्लिम कारीगरों (Muslim Workers) के द्वारा तैयार की गई है। भगवान श्री कृष्ण (Shri Krishna) की इन पोशाकों को बनाने के लिए मुस्लिम कारीगर (Muslim Workers) पूरी तन्मयता के साथ काम करते हैं। जन्माष्टमी (Shree Krishna Janmashtami 2021) पर भगवान ब्रज रतन मुकुट धारण करेंगे। श्री कृष्ण (Shri Krishna) युगल सरकार नवरत्न जड़ित स्वर्ण कंठा, करधनी, हार, कंठेस्वरी, कुंडल, तिलक तो वहीं राधा रानी (Radha Rani) ऐसे दिव्य आभूषणों के साथ-साथ बिंदी, नथ, चूड़ी, पायल आदि को धारण करेंगी।

Updated on:
30 Aug 2021, 8:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला