मथुरा

मथुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग में एक की मौत, 11 लोग घायल

Highlights: -पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया -आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Jan 26, 2021
firing.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मथुरा। जनपद में एक बार फिर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जिसमें पथराव और फायरिंग में एक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, मामला तेहरा गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव के ही पहने वाले सुंदर खान का बेटा अजय सोमवार शाम सुरीर से ट्रैक्टर से गेहूं के कट्टे लादकर घर लौटा था। इस दौरान वह अपने घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा कर करे गेहूं के कट्टे उतार रहा था। आरोप है कि तभी गांव का एक व्यक्ति अपनी कार में सवार होकर आया। इस दौरान ट्रैक्टर रास्ते में खड़ा होने के कारण वह कार नहीं निकाल सका। जिसके बाद वह गाली गलौच करते हुए वहां से चला गया।

आरोप है कि कुछ देर बाद कार में सवार व्यक्ति शराब पीकर अपने 8-10 साथियों के साथ वापस लौटा और अजय के घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान उसका भाई जाकिर घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित के घर पर जमकर पथराव किया और गोलियां चलाईं। इस दौरान आमिर पुत्र महेंद्र, राजू पुत्र लतीफ, रिहाना पत्नी जाकिर, जयसिंह पुत्र सुंदर, अजय पुत्र सुंदर खान, होशियार पुत्र लतीफ, जीनस खान पुत्र लतीफ, महेंद्र पुत्र लतीफ, पप्पन पुत्र जीनस, शाहरुख पुत्र जीनस, किन्ना पत्नी सुंदर घायल हो गए हैं।

Published on:
26 Jan 2021 03:34 pm
Also Read
View All
संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?

Rasik Dulari Death Case Row: संत प्रेमानंद के बाहरी शिष्यों के खिलाफ बैठेगी जांच? कौन हैं SSP श्लोक कुमार, जिनसे की गई ये मांग

‘संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए विराट-अनुष्का को मिले 5 करोड़’, फलाहारी बाबा के दावे पर कोहली की टीम का आया बयान; जानिए क्या कहा

Rasik Dulari Death Case Row: प्रेमानंद महाराज की किडनी की होगी सरकारी जांच? कौन हैं आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज, जिन्होंने की मांग

मथुरा में प्रेमानंद महाराज के खिलाफ बोलने वालों को कथावाचकों ने दिखाया आईना, बोलें- ये किसी के नहीं