मथुरा

शहीद की अंत्येष्टि में उमड़ा जनसैलाब, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो

गोवर्धन का लाल पुष्पेन्द्र कश्मीर में हुआ शहीद
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 8:12 AM IST
martyrs
martyrs

गोवर्धन। स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व सन्ध्या पर श्रीनगर में शहीद हुए सैनिक पुष्पेन्द्र को उसके गांव नगला खुटिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनको पार्थिव शरीर को राजकीय ध्वज में ले जाया गया। अंतिम विदाई में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गए। हजारों के सैलाब में हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे भी लगाये गए।

यह भी पढ़ें

कुपवाड़ा में हुए शहीद

बीते दिन पाक की नापाक हरकत को नाकामयाब करने के दौरान नगला खुटिया का रहने वाला 27 वर्षीय पुष्पेन्द्र आतंकवादियों की गोली का शिकार हुआ । बताया गया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में एलओसी की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते ही पुष्पेन्द्र शहीद हो गये। पुष्पेन्द्र की शहादत की खबर बीती रात्रि मिली थी। पुष्पेन्द्र वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। 27 साल के पुष्पेन्द्र सिंह का विवाह 17 फरवरी 2016 आगरा के गांव जोनई निवासी सुधा के साथ हुआ था। दो माह पूर्व ही घर से छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर पहुंचे थे। मंगलवार की शाम सात बजे शहीद के पार्थिव शरीर पहुंचा।

यह भी पढ़ें

रात्रि में हुआ अंतिम संस्कार

सौंख-भरतपुर मार्ग स्थित नगला खुटिया में हजारों का सैलाब शहीद के दर्शनों को उमड़ पड़ा। कैबनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, जिलाधिकारी मथुरा सर्वज्ञराम मिश्रा, एस एस पी मथुरा बबलू कुमार, विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह आदि की मौजूदगी में अंतिम विदाई दी गई। उनका रात्रि में करीब 8 बजे अंतिम संस्कार किया गया। भीड़ के सैलाब की कई किलोमीटर लाइन लग गई।

यह भी पढ़ें

20 लाख का चेक दिया

शहीद की पत्नी सुधा ने शहादत को नमन किया। उसने कहा कि 15 अगस्त को मुखाग्नि दी गयी है। वह अपने बेटे सिद्धार्थ (7 माह) को खूब पढ़ाएंगी लिखायेंगी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सरकार को पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार की और से शहीद की विधवा को 20 लाख रूपये का चेक दिया गया।

Updated on:
15 Aug 2018, 8:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला