मथुरा

सेना भर्ती देखने आए युवाओं ने किया कुछ ऐसा कि लोगों की अटक गईं सांसे, पुलिस अधिकारियों के भी छूटे पसीने

सेना भर्ती देखने आए युवाओं ने जमकर बवाल किया।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 2:08 PM IST
UP Roadways
सेना भर्ती देखने आए युवाओं ने किया कुछ ऐसा कि लोगों की अटक गईं सांसे, पुलिस अधिकारियों के भी छूटे पसीने

मथुरा। सेना भर्ती में शामिल होने आ रहे अभ्यार्थियों ने रोडवेज बस पर अचानक पथराव कर दिया और पथराव होता देख सवारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बस में सवार अभ्यर्थियों ने सवारियों और कंडक्टर से मारपीट कर दी जिससे ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को चौकी पर खड़ा कर अपनी बमुश्किल जान बचाई।

बच्चे सहित चार सवारियां घायल
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र लक्ष्मी नगर पर सेना की भर्ती देखने आए अभ्यर्थियों ने सीट को लेकर कंडक्टर से मारपीट कर दी और बस में तोड़फोड़ कर दी। हरिद्वार से मथुरा आ रही रोडवेज बस में मथुरा सेना की भर्ती देखने आए अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस में उत्पात मचा दिया। कंडक्टर ने भर्ती देखने आए अभ्यर्थियों से टिकट के लिए कहा तो अभ्यार्थियों ने कंडक्टर से सीट मांगी। इसी बात को लेकर कंडक्टर और अभ्यार्थियों में कहासुनी हो गई। सेना की भर्ती देखने अभ्यर्थियों ने कंडक्टर से मारपीट कर दी और बस में तोड़फोड़ भी कर दी। बस में लगे आगे के शीशे भी तोड़ दिए जिससे आगे बैठी सवारियां घायल हो गईंं एक बच्चे सहित चार सवारियां घायल हो गईं।

हो सकता था बड़ा हादसा

बस चालक ने अभ्यार्थियों के उत्पात से परेशान आकर लक्ष्मी नगर पुलिस चौकी पर बस को रोक दिया। पुलिस को देख सेना भर्ती देखने आए अभ्यार्थी भाग खड़े हुए। कंडक्टर और बस चालक ने लक्ष्मी नगर पुलिस चौकी पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। बस कंडक्टर कमलकांत ने बताया कि हमारी बस हरिद्वार से भर्ती वाले बच्चों को लेकर आ रही थी। अलीगढ़ इगलास और राया से भर्ती वाले बच्चे बस में बिठाए थे। राया उप नवीन मंडी से आगे भर्ती वाले बच्चों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया और बस पर ईंट पत्थर फेंके। जिससे आगे के दोनों शीशे डैमेज हो गए और शीशे टूटने से कई लोग घायल भी हो गए। यह भी कहना है अगर कोई शीशे का टुकड़ा ड्राइवर की आंखों में चला जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला