मथुरा

Prem Mandir Vrindavan: राधा-कृष्ण के प्रेम की पहचान है प्रेम मंदिर, जानिए कब और किसने बनवाया

Prem Mandir: इस मंदिर में राधा-कृष्ण के प्रेम के अनगिनत प्रसंगों का चित्र उकेरा गया है। कहते हैं कि राधा-कृष्ण के दर्शन से श्रद्धालुओं को सुकून मिलता है।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2023, 7:30 PM IST
 History of Prem Mandir Vrindavan
वृंदावन का प्रेम मंदिर

वृंदावन का प्रेम मंदिर पूरे विश्व में फेमस है। कहा जाता है कि आगरा का ताजमहल प्रेम का प्रतीक है। वैसे ही वृंदावन का प्रेम मंदिर भी राधा-कृष्ण के प्रेम की कहानी बताता है। इस मंदिर को देखने और भगवान राधा-कृष्ण का दर्शन करने लोग देश-विदेश से वृंदावन आते हैं।


जब भी राधा-कृष्ण की बात होती है तो इस बात का जिक्र जरूर होता है कि संसार में आध्यात्मिक प्रेम से कृष्ण ने ही परिचय कराया है। इस मंदिर की भव्यता और सुंदरता लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यही वजह है कि यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है। आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ रहस्मयी बातें...।

11 साल में बनकर तैयार हुआ था मंदिर
वृंदावन का ये प्रेम मंदिर श्री कृष्ण-राधा और राम-सीता को समर्पित है। इस भव्य मंदिर की संरचना पांचवें जगदगुरु कृपालु महाराज ने स्थापित की थी। मंदिर को पूरे एक हजार मजदूरों ने 11 सालों में बनाकर तैयार किया था। इस भव्य और खूबसूरत मंदिर का निर्माण जनवरी 2001 में शुरू किया गया था।

इटली से मंगवाया गया था संगमरमर
इस मंदिर का उद्घाटन 15 फरवरी 2012 को किया गया। सार्वजनिक रूप से 17 फरवरी 2012 को इसे खोला दिया गया था। इस मंदिर की ऊंचाई 125 फीट है। इसकी लंबाई 122 फीट है। मंदिर की चौड़ाई लगभग 115 फीट है। इस मंदिर को संगमरमर के पत्थरों से बनाया गया है, जिसे इटली से मंगवाया गया था।

मंदिर का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण की मनोहर झांकियां और सीता-राम का खूबसूरत फूल बंगला है। मंदिर में सत्संग के लिए एक विशाल भवन का निर्माण किया गया है। यहां एक साथ 25000 हजार लोग बैठ सकते हैं। इस भवन को प्रेम भवन कहा जाता है। इसे साल 2018 में आम लोगों के लिए खोल दिया गया था।

होली और दीवाली में मंदिर का नजारा होता है खास
इस मंदिर में कुल 94 कलामंडित स्तंभ हैं, जो किंकिरी और मंजरी सखियों के विग्रह के बारे में बताते हैं। शाम होते ही मंदिर की सतरंगी रोशनी भक्तों को काफी आकर्षित करती है। होली और दीवाली में मंदिर का नजारा देखने लायक होता है। मंदिर में स्पेशल लाइट्स लगाई गई है। इस वजह से हर 30 सेकेंड में मंदिर का रंग बदल जाता है।

Updated on:
4 Mar 2023, 7:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल