मथुरा

उपचार के दौरान कैदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सचिन की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और चांज की मांग कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2019, 5:08 PM IST
उपचार के दौरान कैदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
उपचार के दौरान कैदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मथुरा। जिला जेल में बंद 17 वर्षीय युवक सचिन की उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले उसके साथ मारपीट की और उसे उपचार के नाम पर इधर उधर घुमाते रहे। सचिन की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और चांज की मांग कर रहे हैं।

ये है मामला

थाना रिफाइनरी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी सचिन उम्र करीब 17 वर्ष लूट के आरोप में जिला कारागार में बंद था। सचिन की लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने शव को रखकर हंगामा काटा। सचिन के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जिला कारागार में मारपीट की जिसके चलते उसकी मौत हुई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि अगर उसकी मौत पिटाई से नहीं हुई तो उसके हाथों में हथकड़ी छोड़ क्यों भाग खड़े हुए। बता दें कि तबियत खराब हो जाने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचिन की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रैफर कर दिया लेकिन आगरा के डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ के लिए भेज दिया। लखनऊ के पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

जांच के बाद कार्रवाई

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीओ रिफाइनरी जगवीर सिंह ने बताया कि सचिन की मौत उपचार के दौरान हुई है। परिजन आरोप लगा रहे हैं वो गलत है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसीके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
15 Dec 2019, 5:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल