17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

युवती मुस्लिम समुदाय की बताई जा रही है। युवती के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है। पुलिस की मानें तो शव कहीं बाहर से लाकर वहां डाला गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 15 Dec 2019, 4:51 PM IST

संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

पीलीभीत। थाना बीसलपुर के अंतर्गत आने वाले रिछुलिया गांव में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- अंदर का बुखार’ है तो हो जाएं सचेत, उदासी रोग के हैं संकेत

थाना बीसलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिछुलिया गांव में तालाब किनारे आम के बाग में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवती का शव देखा, जिसकी सूचना बीसलपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहनावे से युवती मुस्लिम समुदाय की बताई जा रही है। युवती के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है। पुलिस की मानें तो शव कहीं बाहर से लाकर वहां डाला गया है।

यह भी पढ़ें- नए साल में स्वास्थ्य सेवाओं का तोहफा, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा आरोग्य मेला

मामले की जानकारी देते हुए बीसलपुर के इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।