आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार नए साल पर स्वास्थ्य सेवाओं का तोहफा देने जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। बहुत जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी आगरा पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने दी।