19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूख और बीमारी के चलते गोशाला में 19 गायों की मौत

स्थानीय लोगों का आरोप है के यहां डॉक्टर आते हैं और खानापूर्ति कर चले जाते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Dec 14, 2019

cow_1.jpg

,,

मथुरा। छता क्षेत्र के गांव सरोली स्थित एक गोशाला में भूख और बीमारी के चलते अब तक करीब 19 गायों की मौत हो चुकी है। गोशालाओं में लगातार हो रही मौतों से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है के यहां डॉक्टर आते हैं और खानापूर्ति कर चले जाते हैं। प्रशासन का कोई ध्यान गायों की मौतों की तरफ नहीं है।

19 गायों की हो चुकी हैं मौत

जानकारी के अनुसार थाना छाता क्षेत्र के गांव तरौली में करीब 30 साल से एक गोशाला का संचालन किया जा रहा है। इस गोशाला में भूख की वजह से 8 दिसंबर को 15 गायों ने भूख और बीमारी के चलते अपने प्राण त्याग दिए थे। वही 1 सप्ताह के अंदर स्वामी बाबा गोशाला में अब तक 19 गायों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। गायों की लगातार हो रही मौतों से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप है और स्थानीय लोग जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि विगत दिनों एसडीएम छाता नितिन गोड मौके पर पहुंचे थे और गोशाला का निरीक्षण किया था। एसडीएम छाता को गोशाला में एक बड़ी संख्या में गाय बीमार मिली थी जिसके चलते क्षेत्रीय पशु चिकित्सक के ऊपर भी कार्रवाई की गई थी। बता दें कि वर्तमान में गोशाला में करीब 280 गाय के आसपास बताई गई हैं।

गेट से ही लौट जाते हैं डॉक्टर

स्थानीय लोगों ने गोशाला में हो रही मौतों के बारे में जानकारी देते हुए कहा की गोशाला में गंदगी अधिक रहती है। सैकड़ों गायों के देखभाल के सिर्फ तीन लोग हैं। भूख और बीमारी के चलते इन गायों की लगातार मौत हो रही हैं। व्यवस्थाओं के अभाव में गायों की मृत्यु हो रही है। डॉक्टर गाय देखने आते हैं वह गेट से देख कर चले जाते हैं।