सोरों के पचलाना में 15 मिनट तक दौ सौ ग्राम तक के आकार के ओले गिरे। जिससे गेहूं व धनिये, आलू, मटर, सरसों की लहलाती फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसान चिंतित है। किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर फसल को तैयार की थी, वो भी कुदरत के कहर से बर्बादा हो गई।