सूचना पाकर चौकी प्रभारी धीरज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच अजगर नील गाय के बच्चे को छोड़ कर भाग गया।
मथुरा. खेत में पड़े विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब अजगर के चंगुल में फंसे नील गाय के बच्चे को देखा तो वे दहशत में आ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों के उड़ गए होश
जिले के थाना राया इलाके क बिचपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नयावास बम्बे के समीप खेत में एक अजगर सांप ने नीलगाय के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर निगलने की कोशिश की जिसे देख आस-पास के ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसमें नील गाय का बच्चा घायल हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
नीलगाय के बच्चे की हुई मौत
सूचना पाकर चौकी प्रभारी धीरज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच अजगर नील गाय के बच्चे को छोड़ कर भाग गया। जब तक नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अजगर सांप का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
15 फिट का था अजगर
वहीं स्थानीय नागरिक मासूम शर्मा ने बताया कि रास्ते से गुजर रहे थे तो देखा कि यहां नील गाय के बच्चे को एक अजगर ने दबोच रखा था। करीब 15 फिट के आसपास का अजगर खेत में नील गाय के बच्चे को निकलने की कोशिश कर रहा था। वन विभाग और पुलिस को सूचना हमारे द्वारा दी गई टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं।
BY: Nirmal Rajpoot