2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे जंक्शन पर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

मथुरा के रेलवे जंक्शन पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी। दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी काम छोड़ हड़ताल पर बैठ गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 23 Sep 2021, 4:12 PM IST

mathura_protest.jpg

मथुरा. रेलवे जंक्शन पर सफाई कर्मियों ने पीएफ नंबर ना देने पर एक दिवसीय हड़ताल कर दी। सफाई कर्मियों का कहना है कि उनका मैनेजर उन्हें पीएफ नंबर देने के लिए काफी दिनों से चक्कर लगवा रहा है। उन्होंने बताया कि मैंनेजर मानसिक रूप से उन्हें प्रताड़ित करता है। सफाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से स्टेशन पर गंदगी फैली है।

यह भी पढ़ें : UP ASSEMBLY ELECTION 2022: दिग्गजों के दौरे से गरमाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति, पश्चिम से चली हवा बदलती है रूख

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

मथुरा के रेलवे जंक्शन पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी। दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी काम छोड़ हड़ताल पर बैठ गए हैं। वहीं सफाई कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की वजह की जानकारी देते हुए बताया कि जब भी वह अपने मैनेजर से पीएफ नंबर मांगते हैं तो वह उनसे रिजाइन लेटर मांगने की बात करता है। उन्होंने मांग की है कि अगर उन्हें पीएफ नंबर नहीं दिया गया तो है इससे भी ज्यादा उग्र आंदोलन करेंगे। किसी भी सफाई कर्मियों को मथुरा जंक्शन पर सफाई नहीं करने देंगे।

पीएफ फंड जमा नहीं करता है मैनेजर

सफाई कर्मियों का शक है कि उनकी तनख्वाह में से जो पीएफ फंड कटता है उसे मैनेजर जमा नहीं करता है। इसी के चलते सफाई कर्मी मैंनेजर से पीएफ नंबर मांग कर रहे हैं। जब भी सफाईकर्मी पीएफ नंबर मांगते हैं तो मैनेजर उन्हें नौकरी से निकालने की बात करता है। अब देखना होगा कि इन सफाई कर्मियों को कब तक पीएफ नंबर मिलता है। रेलवे जंक्शन पर सफाई कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल की जानकारी सफाईकर्मी भारत चंदेल और सुपरवाइजर सचिन ने दी।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : भरणी नक्षत्र के दिन श्राद्ध करने से मिलती है पितरों का मुक्ति

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश