मथुरा

Radha Rani Mandir Barsana: बरसाना के राधारानी मंदिर में पूरी रात छाया रहा अंधेरा, काटी बिजली, सामने आई बड़ी वजह

Radha Rani Mandir Barsana: मथुरा के बरसाना में स्थित राधा रानी मंदिर में बुधवार रात बिजली काट दी गई। इसके पीछे की वजह बिजली बिल का ना जमा होना बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Feb 2024, 2:35 PM IST
Radha Rani Mandir Barsana
Radha Rani Mandir Barsana

Radha Rani Mandir Barsana: बरसाना के विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर की 28 फरवरी की रात को विजली सप्लाई काट दी गई। ऐसा इसलिए क्यूंकि बिजली बिल का भुगतान नहीं हुआ था। इस वजह से राधारानी का मंदिर पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा।


एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, बरसाना के प्रसिद्ध राधारानी मंदिर पर 12.66 लाख रुपए का बिजली बिल नहीं भरा गया था। करीब 3 साल से बिजली बिल का कोई भुगतान नहीं हुआ था और इसी वजह से मंदिर की बिजली काट दी गई। ऐसे में दर्शन के समय मंदिर में बिजली के लिए जनरेटर चलाया गया।

यह भी पढ़ें: IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा हुआ मंजूर, UP की इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव


आपको बता दें कि यूपी के मथुरा (Mathura) के बरसाना में स्थित राधारानी का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यह मंदिर राधारानी को समर्पित है और यह भानुगढ़ पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है। यहां एक साथ राधा कृष्ण की पूजा की जाती है। इस मंदिर में राधाष्टमी और लठमार होली पर देश-विदेश के लोग इकट्ठा होते हैं। इस मंदिर का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। मंदिर में 200 से अधिक सीढ़ियां हैं।

Updated on:
29 Feb 2024, 2:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल