मथुरा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रेल बस ‘सारथी’ कराएगी श्रृद्धालुओं को मथुरा-वृदांवन की सैर

एनई रेलवे ने जन्माष्टमी पर भक्तों को मथुरा और वृंदावन की सैर कराने के लिए 'सारथी' नाम की रेल बस तैयार की है। यह रेल बस मथुरा-वृंदावन मीटर गेज लाइन पर चलाई जाएगी। जिससे श्रृद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक यात्रा का दीदार कर सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2022, 10:25 AM IST
rail_bus_sarthi_will_make_devotees_visit_mathura_vrindavan_on_shri_krishna_janmashtami.jpg
Mathura Symbolic pics

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे देश में तैयारियां जोरों पर हैं। इस मौके पर पूर्वोत्तर इंडियन रेलवे ने श्रृद्धालुओं को खास तोहफा दिया है। दरअसल एनई रेलवे ने जन्माष्टमी पर भक्तों को मथुरा और वृंदावन की सैर कराने के लिए 'सारथी' नाम की रेल बस तैयार की है। यह रेल बस मथुरा-वृंदावन मीटर गेज लाइन पर चलाई जाएगी। इस लाइन पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मसानी हॉल्ट स्टेशन और वृंदावन रेलवे स्टेशन पड़ते हैं। जिससे श्रृद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक यात्रा का दीदार कर सकेंगे। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, एनई रेलवे के यांत्रिक वर्कशॉप के अंर्तगत इंजीनियरों ने बड़ी कुशलता के साथ दिए गए निर्धारित समय से पहले ही रेल बस सारथी को बनाकर तैयार किया है।

50 यात्रियों के बैठने की क्षमता

बता दें कि रेल बस सारथी में करीब 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। साथ ही इस रेल बस में मथुरा-वृंदावन के मंदिरों की आकृति बनाई गई है। जिसके अंदर की साज-सज्जा इतने अच्छे से की गई है कि श्रृद्धालुओं को पूरी यात्रा के दौरान आनंद की अनुभूति होगी। वहीं संभावना जताई जा रही है जन्माष्टमी पर एनई रेलवे इसका संचालन शुरू कर सकता है।

रेल बस डेमू ट्रेन की तरह होगी

पहले फेज में रेल बस मथुरा-वृंदावन के बीच चलेगी। जरूरत पड़ने पर रेल बसों और अन्य बसों की व्यवस्था की जाएगी। इस पर चलने वाली रेल बस डेमू ट्रेन की तरह ही है। इसके दोनों तरफ इंजन लगे हैं। बाहर का नजारा देखने के लिए खिड़कियां पूरी तरह से खुली होंगी। इनका संचलन रेलवे प्रशासन खुद करेगा।

रेल बस सारथी की ये होगी खासियत

. रेल बस पूरी तरह से एयर कंडीशंड है
. लगेज रैक, मोबाइल एंड लैपटॉप चार्जिग प्वाइंट, एलईडी लाइट
. बाहर का नजारा दिखाने के लिए सीसीटीवी कैमरा और एलईडी स्क्रीन
. मिनी पैंट्री कार और स्टाफ के लिए अलग से दो सीट
. बस के इंटीरियर में विनायल रैपिंग, आउटर लुक भी बेहतर
. ड्राइवर कैब में सीसीटीवी कैमरे

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला