मथुरा

किसान नेता राकेश टिकैत का बयान, मथुरा को मुजफ्फरनगर मत बनने देना

राकेश टिकैत ने सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा कि ये श्री कृष्ण की नगरी है और यहां पर भी कुछ लोग हंगामा करना चाहते हैं। जबकि यहां की सारी व्यवस्था अच्छी चल रही है।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2021, 11:20 AM IST
rakesh_tikait.jpg

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को मथुरा पहुंचे। जहां पर किसान आंदोलन के समर्थन में 400 दिन से चल रहे समता फाउंडेशन के धरना स्थल पर पहुंचकर धरना दे रहे लोगों को कोल्डड्रिंक पिलाकर धरना समाप्त कराया।

राकेश टिकैत ने सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा कि ये श्री कृष्ण की नगरी है और यहां पर भी कुछ लोग हंगामा करना चाहते हैं। जबकि यहां की सारी व्यवस्था अच्छी चल रही है। लोगों को खूब रोजगार मिल रहा है किसी चाट तो किसी के श्रद्धालुओं से रोजी रोटी चल रही है, फिर उन्होंने मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर इसारा करते हुए कहा कि यहां पर भी लोग दंगा कराने के लिए तैयार हैं। लेकिन यहां के लोग बड़े शांति माहौल बनाने बाले हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा धरना स्थगित हुआ है ना कि समाप्त, समय आने पर धरना फिर से शुरू हो सकता है। केंद्रीय मंत्री अजय टेनी के सवाल पर कहा कि हमारी तो मांग यही है कि टेनी का इस्तीफा हो। चुनाव तक देख रहे हैं नहीं तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। वहीं उन्होंने मथुरा के छाता शुगर मिल को फिर से शुरू करने की सरकार को चेतावनी दी और कहा कि अगर शुगर मिल शुरू नहीं हुई तो फिर यहां पर भी सरकार का इलाज करना पड़ेगा।

महिलाओं के मन की बात
उत्तरप्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से जुडी योजनाओं का क्या हाल है? क्या इनसे किसी तरह का सामाजिक बदलाव आया है? इस चुनावी माहौल में क्या है उत्तरप्रदेश की महिलाओं/बेटियों के मन में... कुछ सवालों के जवाब के जरिए पत्रिका को भेजें अपनी राय : इस लिंक पर - https://forms.gle/PHsay4TdHhTSUMAF6

Updated on:
28 Dec 2021, 11:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला