2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैसों के लेनदेन में कर दिया दोस्त का कत्ल, पुलिस ने किया हत्या खुलासा

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से शकील लंबू ने दिल्ली से गाड़ी किराए पर लेकर अपने दोस्त शाबाज़ के साथ वह नजीबाबाद के कान्हा होटल परसों रात में पहुंचा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Dec 2021, 5:06 PM IST

bijnor.jpg

पुलिस ने सोमवार को हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि रुपयों की लेनदेन को लेकर दोस्तों में काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों बिजनौर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और दिल्ली में रहकर वीजा बनाने का काम करते थे। दोनों परसों रात में दिल्ली से आकर नजीबाबाद के होटल कान्हा में रुके थे। रात में दोस्तों में विवाद होने पर एक दोस्त ने कैची से वार करके अपने दूसरे दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्यारोपी दोस्त मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: BJP Jan Vishwas Yatra: स्वागत मंच पर दिखा गुटबाजी, विधायक के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

नजीबाबाद थाना से कुछ ही दूरी पर कान्हा होटल में रविवार दोपहर में शाबाज नाम के व्यक्ति की लाश होटल के कमरे में मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम की मदद से सोमवार को घटना का खुलासा हुआ है। पता चला है कि शकील लंबू और उसका मृतक दोस्त शाबाज दिल्ली में रहकर विदेश भेजने वालों के लिए वीजा बनवाने का काम करते थे। दोनों में एक दूसरे के काम के प्रति रंजिश बढ़ गई थी। मृतक खुद को बॉस का रौब दिखाते हुए अभियुक्त से लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था। लोगों को विदेश भेजने के नाम पर शाबाज़ अपने दोस्त शकील लंबू से लोगों से रुपया लेकर उसे देने के लिए दबाव बना रहा था।

रुपया ना देने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी भी मृतक शाबाज़ अपने दोस्त शकील लंबू को दे रहा था। इसी को लेकर शकील लंबू ने होटल के कमरे में अपने दोस्त को जमकर पहले तो शराब पिलाई। इसके बाद कैची से कई वार करके अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें : स्नैपचैट पर हुआ प्यार, प्रेमिका के लिए करने लगा मजदूरी

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से शकील लंबू ने दिल्ली से गाड़ी किराए पर लेकर अपने दोस्त शाबाज़ के साथ वह नजीबाबाद के कान्हा होटल परसों रात में पहुंचा था। रात में ही कमरे होटल के 105 रूम नंबर पर दोनों ने पहले तो शराब पी और बाद में शकील ने शाबाज की कैची से घोप कर हत्या कर दी।