मथुरा

VIDEO इस संत ने मोदी-योगी को बताया हिंदू विरोधी और राष्ट्रद्रोही, राम मंदिर निर्माण में अड़चन पैदा करने का लगाया आरोप

निर्मोही अखाड़ा आश्रम में रामजन्म भूमि न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीताराम दास महाराज ने महंत परमहंस दास को अनशन स्थल से हिरासत में लिए जाने की पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 6:44 PM IST
Ram Hans das
VIDEO इस संत ने मोदी-योगी को बताया हिंदू विरोधी और राष्ट्रद्रोही, राम मंदिर निर्माण में अड़चन पैदा करने का लगाया आरोप

मथुरा। गोवर्धन के निर्मोही अखाड़ा आश्रम में रामजन्म भूमि न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीताराम दास महाराज ने महंत परमहंस दास को अनशन स्थल से हिरासत में लिए जाने की पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया है। पुलिसिया कार्रवाई को लेकर साधु सन्तों के साथ एक बैठक आहूत कर प्रधानमंत्री नरेंद्‌र मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर जमकर निशाना साधा।

निर्मोही अखाड़े के संतों ने परमहन्स दास को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को कायराना कृत्य करार देते हुए मोदी योगी को राष्ट्र द्रोही बताया। बताते चलें कि राम मंदिर निर्माण को लेकर एक अक्टूबर को अयोध्या में अनशन कर रहे महंत परम् हंस दास महाराज की तबियत बिगड़ने लगी। बीती रात्रि को पुलिस ने उन्हें अनसन स्थल से उठा लिया और उन्हें नजरबन्द कर दिया गया। पुलिस के इस कृत्य को लेकर सोमवार को गोवर्धन के निर्मोही आखाड़ा आश्रम में रामजन्म भूमि न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीताराम दास के नेतृत्व में सन्त समाज की एक बैठक आयोजित कर मोदी व योगी के खिलाफ रोष व्याप्त किया।

सीताराम दास महाराज ने बताया कि राम मंदिर निर्माण निर्मोही आखाड़ा परिषद के द्वारा सर्व समाज को साथ लेकर कोर्ट का फैसला आने पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सन्त नहीं है वह भाजपा का नेता है।योगी-मोदी हिन्दू बिरोधी, राष्ट्र द्रोही हैं। भाजपा वोट की राजनीति के लिए राम मंदिर के नाम पर हिंसा भड़काने का काम करती है। संतों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कभी राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकती।

Updated on:
8 Oct 2018, 6:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला